संदेश

चोट मोच के लिए उपयोगी घरेलू नुस्खे लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

त्वचा या घाव से बहते खून पर फिटकरी पीसकर बुराक देने से खून बहना रुक जाएगा। नीम की हरी पत्तियों को पीसकर उसकी लुगदी बनाकर घाव पर रखकर पट्टी बांधे । गूलर के पत्तों को पीसकर घाव पर कुछ दिनों तक लगाने से घाव शीघ्र ठीक हो जाता है ।चोट वाली जगह पर खाने वाला चूना तथा शहद मिक्स करके लगाने से चोट जल्दी ठीक होती है ।हाथ पैर में फ्रैक्चर से सूजन और दर्द होने पर प्याज को कूटकर उसमें हल्दी और सरसों का तेल मिला लें ।इसे हल्का गर्म करके चोट वाले स्थान पर बांधकर रात भर रहने दे ,चोट के कारण घाव हो गया हो तो वहां घी में कपूर मिलाकर लगाएं । दूब को पीसकर लगाने से भी चोट में लाभ मिलता है ।चार चम्मच सरसों के तेल में 4-5 लहसुन की कलियां व एक चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर धीमी आंच पर हल्का सा गर्म कर लें। इसे चोट वाली जगह पर लगा कर कपड़े से बांध लें। घाव वाली जगह पर फिटकरी को भूनकर लगाएं ,इससे भी घाव जल्दी भरता है। हल्दी व सरसों को मिक्स करके हल्का गर्म कर लें ,इस चोट पर उसके ऊपर अरंड के पत्ते लगाकर बांध देने से भी चोट में लाभ मिलता है ।यदि पत्थर या लकड़ी की चोट से सूजन हुई हो तो, इमली के पत्तों को उबालकर चोट वाली जगह पर लगाकर बांध दें। इसके अलावा चूना व हल्दी को गर्म करके लगाने से भी फायदा होगा। जब कभी शरीर के किसी अंग पर चोट लग जाए तब अदरक को कद्दूकस करके पानी में हल्का सा उबालकर उसी स्थान पर लगाएं । चोट के कारण घाव होने पर 20- 25 नीम की ताजी पत्तियों को तोड़कर पानी के साथ पीस लें और साफ कपड़े से छान लें इसमें चुटकी भर हल्दी डाल दें । फिर इस रस में रुई के फाहे को भिगोकर तवे पर थोड़ा सा घी डालकर गर्म करें , जब वह जलने लगे तो उसे हटा कर थोड़ा सा ठंडा कर घाव पर लगाकर पट्टी बांधे। सेंधा नमक को पानी में डालकर इसमें कपड़े को भिगोकर चोट वाले स्थान पर सेंकने से आराम मिलता है । जहां चोट लगी हो वहां पर अजवाइन पीसकर लगाएं और कपड़े से बांध दें। यदि कोई अंदरूनी चोट लगी हो तो एरण्ड के पत्ते पर सरसों का तेल लगाएं इससे आग में हल्का सेंककर चोट पर लगाकर बांधे ।यदि चोट लगी हुए स्थान से लगातार खून बह रहा हो तो कपड़े को मिट्टी के तेल में भिगोकर बांधे खून का बहना रुक जाएगा । यदि मोच की वजह से सूजन हुई हो , तो सूजन को दूर करने के लिए गुनगुने पानी में फिटकरी मिलाकर मोच वाली जगह पर सिकाई करें । चोट लग जाने पर गेहूं के आटे में सरसों का तेल मिलाकर चोट पर रखकर कपड़े से बांध दें ।सुपर टिप ~~तुलसी के पत्ते को पीसकर चोट पर लगाने से घाव जल्दी भर जाता है।

चित्र