संदेश

मुंह के छाले लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नमक के पानी को मुंह में भर कर कुछ सेकंड रखने से और फिर अच्छे से कुछ देर घुमाने से मुंह के छालों में आराम मिलता है। इससे हमारे मुंह का जो गंदा पानी है वह बाहर निकलेगा तथा छालों में आराम मिलेगा ।इस प्रकार दो तीन बार करने से छालों के दर्द में आराम मिलेगा ।एलोवेरा का जूस या जेल सीधा छालों पर लगाने से भी आराम मिलता है। बर्फ की सिकाई करने से छाले ठीक होते हैं ।4~5 पत्तियां तुलसी की चबाकर ऊपर से पानी पिए , दिन में तीन चार बार इस तरह से करें । हल्दी बहुत बढ़िया एंटीसेप्टिक है गुनगुने हल्दी पानी को मुंह में रखकर बराबर घुमाने से और 1~ 2 सेकंड में कुल्ला करने से अथवा हल्दी पाउडर में थोड़ा सा पानी डालकर उसका पेस्ट छालों पर लगाने से बहुत फायदा होता है । हल्दी में ग्लिसरीन और शहद मिलाकर भी छालों पर लगा सकते हैं। छालों से बचने के लिए खाने के बाद सोंफ खाना चाहिए । खाने के बाद गुड़ भी खाना इसके लिए बहुत कारगर उपाय है।🙂

चित्र