लवंग का तेल सुपर मार्केट तथा अन्य सभी स्टोर, पर मिल जाता है । अगर इन पर ना मिले तो ऑनलाइन आसानी से मिल सकता है । यह गरम ,मसालेदार स्वाद देता है ~दांत दर्द का यह सर्वश्रेष्ठ उपचार है । इस तेल में रुई की एक बॉल डुबोकर, उसे दांत दर्द के ऊपर रख दें । लवंग पीसकर सरसों के तेल में मिलाकर भी इस प्रकार दांत दर्द में प्रयोग में लाया जा सकता है । हल्दी एक तरह की घटक है जिसे करक्यूमिन कहा जाता है यह एंटीसेप्टिक और जीवाणु विरोधी गुणों से युक्त होती है ,अतः हल्दी पाउडर का गाढ़ा पेस्ट तैयार करें और और रूई की बॉल में लगाकर दर्द वाले दांत के नीचे रखें ,स्वाद के लिए इसे शहद के साथ मिलाकर प्रयोग में ला सकते हैं । इसे सीधे दांत के नीचे रख देना चाहिए और दांत दर्द में इससे थोड़ी देर में काफी आराम मिल जाता है ।इसके अलावा एलोवेरा जेल, नीम टी बैग, टी ट्री ऑयल तथा गुनगुने पानी से गरारा करने पर भी आराम मिल जाता है ।लॉन्ग और लहसुन पीसकर लगाने से भी यह बहुत फायदेमंद है ।

टिप्पणियाँ